फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur bypolls BJP wins 1 seat, Independent supported by BJP wins 1 Imphal

मणिपुर उपचुनाव : भाजपा और भाजपा समर्थित निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती

Tue, 10 Nov 2020 06:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, इम्फाल
पीटीआई, इम्फाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 10 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Manipur bypolls BJP wins 1 seat, Independent supported by BJP wins 1 Imphal
BJP Symbol - फोटो : social media

मणिपुर उपचुनाव में भाजपा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती है। मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा के ओ लुखोई सिंह ने बांगोई सीट और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार वाई अंतस खान ने लिलोंग सीट पर उपचुनाव जीता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पाओनाम ब्रोजेन सिंह और नगामथांग हाओकिप क्रमश: वांगजिंग टेन्था और सैतू सीटों पर क्रमश: आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ओ लुखोई सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेशनल पीपुल्स पार्टी के खुराइजम लोकेन सिंह को 257 मतों के अंतर से हराकर बांगोई सीट जीती है। लिलोंग सीट पर वाई अंतस खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर को 3078 वोटों के अंतर से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वांगजिंग टेन्था सीट पर भाजपा के उम्मीदवार पाओनाम ब्रोजेन सिंह 1560 से अधिक मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह से आगे चल रहे हैं। सैतू सीट पर नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 4,297 मतों से आगे चल रहे हैं।


इन चार सीटों से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद सात नवंबर को यहां उपचुनाव कराना पड़ा। सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed