फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur attack Combing operations on for militants, border security to be beefed up Latest News Update

मणिपुर हमला: उग्रवादियों के लिए तलाशी अभियान जारी, सीमा पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Sun, 14 Nov 2021 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 14 Nov 2021 09:17 PM IST
सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उग्रवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा से अंदर घुसे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि सीमा इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Manipur attack Combing operations on for militants, border security to be beefed up Latest News Update
मणिपुर हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि। - फोटो : ANI

विस्तार

असम राइफल्स के काफिले पर शनिवार को उग्रवादी हमले के बाद से इलाके में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों की तलाश में अभियान छेड़ दिया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उग्रवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा से अंदर घुसे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि सीमा इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने उग्रवादी हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के सीओ कर्नल विप्लव त्रिपाठी सहित असम राइफल्स के चार जवानों, अफसर की पत्नी और उनके बच्चे को इंफाल हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि असम राइफल्स और राज्य की पुलिस जंगल में संयुक्त अभियान चला रही है। सीएम ने कहा कि सरकार ऐसी उग्रवादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी और मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट ने साझा विज्ञप्ति जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। कर्नल त्रिपाठी के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब शनिवार सुबह वह खुगा स्थित बटालियन के मुख्यालय से लौट रहे थे। उग्रवादियों ने पहले आईईडी धमाका किया और उसके बाद पहाड़ी से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़: शहीद कर्नल के घर पहुंचे सांसद
वहीं, रायगढ़ के सांसद गोमती साईं कर्नल विप्लव त्रिपाठी के आवास का दौरा किया, जिन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मणिपुर में एक आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मांग करती हूं कि उनके परिवार को उपयुक्त सहायता प्रदान की जाए।
 


शहीद जवानों का शव  ले जा रहे विमान की आपात लैंडिंग मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद असम राइफल्स के अधिकारी कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा तथा छह साल के बेटे अबीर और अन्य तीन जवानों के पार्थिव शरीर को लेकर इंफाल से उड़े सेना के विमान की जोरहाट हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। अब इन्हें सोमवार को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक नगालैंड के मोन के रहने वाले जवान खाटनेई कोन्याक का पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed