मणिपुर : गिरफ्तार पत्रकार ने सरकार को बताया तानाशाह, कहा- इंसाफ न मिलने तक जंग जारी रहेगी
मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की कथित तौर पर आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम ने ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन पर बिके होने का आरोप लगाया है। वांगखेम ने कहा, 'मेरी गिरफ्तारी पर ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की चुप्पी से मुझे कोई हैरानी नहीं है। इन्हें राज्य सरकार ने खरीद रखा है। मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय पत्रकार संघ इसका जवाब देगा।'
वांगखेम ने आगे कहा, 'मैं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपनी गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। यह तानाशाही शासन है। मैं मणिपुर की जनता से आग्रह करता हूं कि वह जागें।' वांगखेम ने आगे कहा कि जब तक एनएसए निरस्त नहीं हो जाता और मुझे रिहा नहीं किया जाता मैं लड़ाई जारी रखूंगा।
Manipur journalist Kishorchandra Wangkhem arrested for allegedly criticizing Manipur CM: I strongly denounce my detention under National Security Act. This is dictatorial rule. I appeal to the people of Manipur to wake up. I will fight till the time NSA is revoked&I'm released. pic.twitter.com/reYQvSY4Im
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 22, 2018