{"_id":"64b18a9df95713b81d063718","slug":"manik-saha-claimed-bjp-will-win-350-seats-in-2024-lok-sabha-election-latest-news-update-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: '2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 सीटें जीतेगी', माणिक साहा का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Election: '2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 सीटें जीतेगी', माणिक साहा का दावा
Fri, 14 Jul 2023 11:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:19 PM IST
सार
दक्षिण त्रिपुरा में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, मैं आत्मविश्वास से भरे हाव-भाव वाले लोगों को देखता हूं। यह संकेत देता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले चुनाव की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी और इस बार यह 350 सीटें हो सकती है।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगी। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने लोकसभा में 303 सीटें जीतीं थीं।
विज्ञापन
दक्षिण त्रिपुरा में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, मैं आत्मविश्वास से भरे हाव-भाव वाले लोगों को देखता हूं। यह संकेत देता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पिछले चुनाव की तुलना में अधिक सीटें जीतेगी और इस बार यह 350 सीटें हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य में जीत दर्ज करने के लिए विधानसभा चुनाव को टी-20 मैच की तरह खेला। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा के पसंदीदा कार्यक्रम 'अमर बूथ शक्तिशाली बूथ' पर फोकस करने का आह्वान किया। साहा ने कहा कि इस बार हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पार्टी राज्य में दो लोकसभा सीटों पर अधिक वोटों से जीत हासिल करे।
विज्ञापन