फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maneka gave the example of sonia Gandhi to fight corruption

भ्रष्टाचार से लड़ने को मेनका ने दिया सोनिया गांधी का उदाहरण

Mon, 25 Apr 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
maneka gave the example of sonia Gandhi to fight corruption

गांधी परिवार से नजदीकी रिश्तों के बाद भी मेनका और उनके बेटे वरुण गांधी की दूरियां उस परिवार से जगजाहिर हैं। लेकिन शनिवार को सब उस समय हैरत में रह गए जब अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में भ्रष्टाचार के एक मामले से निपटने के लिए उन्होंने अपनी जेठानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उदाहरण देकर उनकी तारीफ की। मेनका ने बताया कि किस तरह सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार का एक मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी शनिवार को अधिकारियों की बैठक ले रही थी। इसी दौरान उनके सामने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा आया। 
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट विजीलेंस कमेटी की बैठक में जब कुछ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त बाबुओं पर कार्रवाई करने के लिए सक्षम नहीं हैं तो मेनका गांधी ने मिसाल देकर बताया कि कैसे सोनिया गांधी ने एक बार अपने नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कदम उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिया उदाहरण

maneka gave the example of sonia Gandhi to fight corruption

मेनका ने बताया कि सोनिया गांधी के एक रिश्तेदार ने एक बार एक दुकान शुरू की, उसने लोगों को बताना शुरू किया कि वह कांग्रेस नेता का रिश्तेदार है। इसकी जानकारी सोनिया गांधी को लगी तो उन्होंने बकायदा अखबारों में इश्तहार देकर लोगों से अपील की वह उसकी दुकान पर न जाएं। 

असल में सोनिया गांधी का यह उदाहरण मेनका ने उस समय दिया जब उनके सामने मुद्दा आया की किस तरह जूनियर स्तर की मान्यता लेने वाले स्कूल उच्च स्तरीय कक्षाओं को भी अपने यहां चला रहे हैं। यह सारा गोरखधंधा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मदद से चल रहा है। 

इस पर मेनका ने वहां मौजूद बीएसए अंबरीश कुमार से आरोपी बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। कुमार ने मेनका को बताया कि उनके पास अधिकार नहीं है कि वह बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकें। यह अधिकार केवल अतिरिक्त और संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर के अधिकारियों के पास है। 

इस पर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोनिया की मिसाल देते हुए कहा कि आप भी ऐसा ही करो। एक इश्तहार निकालकर इसकी जानकारी दे दो कि स्कूलों की मान्यता के लिए सीधे उनसे ही संपर्क किया जाए। इसके अलावा अपने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं, जिससे हर गतिविधि की जानकारी आपको मिलती रहेगी और बाबुओं के भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed