फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi's PRO and representative accused of swindle

मेनका गांधी के पीआरओ और प्रतिनिधि समेत तीन लोगों पर लगा ठगी का आरोप

Mon, 22 Aug 2016 04:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 22 Aug 2016 04:32 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi's PRO and representative accused of swindle

यूपी के बहराइच के एग्रीकल्चर इंजीनियर ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ, प्रतिनिधि समेत तीन लोगों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बीस लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से इसकी शिकायत की है। ठगी के आरोपियों में एक जिला पंचायत सदस्य भी है। सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बहराइच जिले के महिपुरवा ब्लाक के ग्राम नैनिया निवासी भूपेंद्र सिंह ने डीएम को दी शिकायत में बताया है कि वह एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उसके बाबा महेंद्र सिंह ने उसकी विदेश में अच्छी नौकरी लगवाने की बात केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ, प्रतिनिधि समेत तीन लोगों से की थी। आरोप है कि 20 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का वादा किया गया था। रिश्तेदारों से राय मशविरा के बाद उसने जनवरी, 2016 में 20 लाख रुपये दे दिए। पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए भी कागजात दिए गए थे। तीन-चार महीने तक नौकरी लगने का इंतजार किया। इसके बाद भी बात आगे न बढ़ने पर उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह का कहना है कि तीन अगस्त को उसने नौकरी के सिलसिले में पीआरओ से मुलाकात की। उसने आरोप लगाया कि सारी रकम केंद्रीय मंत्री के पास होने की बात कहकर पीआरओ ने पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने डीएम-एसपी से शिकायत कर तीनों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के नाम पर ली रकम

Maneka Gandhi's PRO and representative accused of swindle
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला

शिकायत पत्र में भूपेंद्र ने बताया है कि आरोपियों ने रकम लेते वक्त बीस में से 15 लाख रुपये केंद्रीय मंत्री के नाम पर लिए थे। बकाया पांच लाख आपस में बांटने की बात कही थी। आरोप है कि डिग्री कॉलेज चौराहा के पास एक होटल के कमरे में तीनों ने नौकरी का भरोसा दिलाते हुए सारा पैसा लिया था।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पीआरओ समेत तीन के खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत है। अफसरों से दिशा निर्देश मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत कर सच का पता लगाया जाएगा। मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई होगी। 
-निर्मल कुमार बिष्ट, सीओ सिटी

बहराइच के जिस युवक ने ठगी का आरोप लगाया है, उसे मैं नहीं जानता हूं। न ही उससे मेरी कभी मुलाकात हुई है। उसका आरोप निराधार है। वह ऐसा किसी साजिश के तहत कर रहा है। जल्द ही असलियत सामने आ जाएगी।
-देवेंद्र सिंह टोनी, जिपं सदस्य/ प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed