{"_id":"5bed9823bdec2269812a9c56","slug":"maneka-gandhi-raised-sexual-abuse-issue-in-all-india-radio","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : मेनका ने राठौड़ के सामने उठाया आकाशवाणी में यौन शोषण का मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo : मेनका ने राठौड़ के सामने उठाया आकाशवाणी में यौन शोषण का मुद्दा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में हालिया सामने आए यौन शोषण के मामलों को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय हो गए हैं। मेनका ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को पत्र लिखकर इन मामलों की जांच के लिए ‘संवेदनशील और निष्पक्ष जांच सिस्टम’ बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ऑल इंडिया रेडिया से जुड़े मामलों को लेकर सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे को पत्र लिखकर एक सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने ऑल इंडिया रेडिया कैजुअल एनाउंसर एंड कंप्रेस यूनियन की तरफ से मिली शिकायत का हवाला देते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशिशेखर वेम्पाती को भी इन मामलों की जांच कराने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही उन्हें 15 दिन के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट आयोग के पास जमा कराने को कहा है। आयोग से विभिन्न एआईआर स्टेशनों में यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर लापरवाह रवैया दिखाए जाने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि मीटू अभियान के तहत बहुत सारी महिलाओं ने कार्यस्थल पर अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार से जुड़ी घटनाएं शेयर की थीं। मेनका ने 9 नवंबर को लिखे पत्र में कहा कि इन महिलाओं में से कई ने उचित अधिकारी से अपने साथ हुई घटना की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
मेनका ने आगे लिखा, मैं जानती हूं कि एक सामान्य महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न की शिकायत करने पर उसकी अनदेखी करना किसी भी संगठन की प्राकृतिक प्रवृत्ति है। उन्होंने लिखा, लेकिन एक जिम्मेदार संगठन को हर शिकायतकर्ता महिला को न्याय उपलब्ध कराना चाहिए।