फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mandaviya rolls out state-specific microsites under e-Shram, Occupational Shortage Index

E-Shram: मांडविया ने राज्यों के लिए वेबसाइट का किया शुभारंभ, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी मदद

Wed, 29 Jan 2025 09:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jan 2025 09:21 PM IST
सार

E-Shram: केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम और ओएसआई के तहत राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए माइक्रो वेबसाइट लॉन्च की। इससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Mandaviya rolls out state-specific microsites under e-Shram, Occupational Shortage Index
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : एक्स/मनसुख मांडविया

विस्तार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को ई-श्रम पहल और व्यावसायिक कमी सूचकांक (ओएसआई) के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के लिए माइक्रो वेबसाइट का शुभारंभ किया। मांडविया ने इन वेबसाइट का शुभारंभ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और सचिवों के साथ एक बैठक के दौरान किया। श्रम मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
मांडविया ने कहा, बहुभाषी ई-श्रम माइक्रो वेबसाइट का मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा, यह श्रमिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ कल्याणकारी सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ाएगा। 
विज्ञापन

 
ओएसआई को लेकर उन्होंने कहा, हम रियल टाइम श्रम बाजार डाटा का उपयोग करके यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कौशल विकास और नौकरी मिलाने की प्रक्रियाएं डाटा-आधारित और उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुसार हों, जिससे हमारा कार्यबल भविष्य के लिए तैयार हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांडविया ने बताया कि ओएसआई एक ऐसा सूचकांक है जो श्रमिकों और उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से कौशल विकास और नौकरी के अवसरों को सही तरीके से जोड़ने में मदद करेगा। इसका फायदा यह होगा कि जिन क्षेत्रों में नौकरी की ज्यादा मांग है, वहां जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण और रोजगार के मौके दिए जा सकेंगे। 

ओएसआई नीति निर्माताओं, प्रशिक्षण संस्थाओं और व्यवसायों को उच्च मांग वाले क्षेत्रों में कौशल अंतर को पाटने में मदद करेगा। यह सूचकांक कार्यबल योजना और कौशल विकास पहलों में अधिक प्रभावी फैसले लेने में मददगार होगा, जिससे नौकरी के मेलजोल को बेहतर बनाने और राज्य सरकारों व नियोक्ताओं को लक्षित कौशल विकास कार्यक्रम बनाने में मार्गदर्शन मिलेगा। 


इसके अलावा, ई-श्रम माइक्रो वेबसाइट से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण भी आसान हो जाएगा। ये वेबसाइट राज्य केंद्रित होंगी और सीधे राष्ट्रीय ई-श्रम डाटाबेस से जुड़ी होंगी, जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ जल्दी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed