फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man who took charge of civic fire dept after May 25 Rakjot tragedy held for bribery

Gujarat: टीआरपी गेम जोन में आग की घटना के बाद कार्यभार संभालने वाले सीएफओ गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

Mon, 12 Aug 2024 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, राजकोट
पीटीआई, राजकोट Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 12 Aug 2024 07:54 PM IST
सार

मारू ने राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग का कार्यभार तब संभाला था, जब तत्कालीन सीएफओ इलेश खेर को 25 मई को टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Man who took charge of civic fire dept after May 25 Rakjot tragedy held for bribery
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में राजकोट नगर निगम (आरएमसी) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) को सोमवार को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन पर 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।  भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि प्रभारी सीएफओ अनिल मारू ने एक इमारत को अपने विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


मारू ने राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग का कार्यभार तब संभाला था, जब तत्कालीन सीएफओ इलेश खेर को 25 मई को टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक, अग्नि सुरक्षा फिटिंग कार्य के दौरान शिकायतकर्ता ने जब एक इमारत के लिए अग्नि संबंधी एनओसी जारी करने को लेकर अधिकारी से संपर्क किया, तो आरोपी ने तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने उसे 1.20 लाख रुपये का भुगतान किया और कहा कि वह शेष राशि चार-पांच दिन में दे देगा। शिकायतकर्ता ने जामनगर में एसीबी से संपर्क किया। आरोपी को लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआरपी गेम जोन में आग की घटना के बाद, आरएमसी के अग्निशमन विभाग की कड़ी आलोचना हुई थी। पाया गया था कि गेम जोन को बिना एनओसी के संचालित किया जा रहा था। खेर और उप सीएफओ भीखा थेबा को आग की घटना की जांच के बीच जून में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed