{"_id":"58f875094f1c1b0b52472723","slug":"man-who-sent-flight-hijack-threat-mail-to-mumbai-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड की वजह से मुंबई पुलिस को भेजा फ्लाइट हाइजैक का धमकी भरा ईमेल, अब गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गर्लफ्रेंड की वजह से मुंबई पुलिस को भेजा फ्लाइट हाइजैक का धमकी भरा ईमेल, अब गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 20 Apr 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद पुलिस टास्क फोर्स ने मुंबई पुलिस को फ्लाइट हाइजैक करने का धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने मुंबई पुलिस को 15 अप्रैल को सिर्फ इसलिए धमकी भरा ईमेल भेजा था क्योंकि वह चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड मुंबई और गोवा के लिए प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दे।
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया की क्रू ने सुनाई आपबीतीः लगा था जैसे प्लेन हाइजैक हो रहा है
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय एम वामशी कृष्ण के रूप में हुई है। वह हैदराबाद के मियापुर का रहने वाला है और उसका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। कृष्ण शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
टास्ट फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि वामशी हाल के दिनों में फेसबुक के जरिए चेन्नई की एक महिला के करीब आ गया था। वह महिला मुंबई और गोवा की ट्रिप पर जाना चाहती थी। ट्रिप के लिए 16 अप्रैल का टिकट बुक करने के लिए उसने वामशी को परेशान किया।
यह भी पढ़ें- बहादुर बेटी 'नीरजा' पर बनी मूवी को मिला अवार्ड, जानिए कैसे बचाई थीं 360 जिंदगियां
उन्होंने कहा कि वामशी के पास ट्रिप का प्लान बनाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इससे बाद वामशी ने चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट का महिला के नाम से एक फेक टिकट बनाकर उसे 15 अप्रैल की दोपहर को ईमेल कर दिया।
इसके बाद वामशी ने महिला को हैदराबाद की बताते हुए मुंबई पुलिस को एक ईमेल भेजा, जिसमें कहा गया कि छह लोग मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को हाइजैक करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वामशी चाहता था कि उसके गर्लफ्रेंड एयरपोर्ट पर न जाए।