{"_id":"606101742cb92415e625911d","slug":"man-upset-with-airline-makes-hoax-bomb-call-arrested-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: विमान में सीट नहीं मिलने से नाराज शख्स ने दी बम होने की झूठी खबर, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: विमान में सीट नहीं मिलने से नाराज शख्स ने दी बम होने की झूठी खबर, गिरफ्तार
Mon, 29 Mar 2021 03:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नासिक।
एजेंसी, नासिक।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 03:51 AM IST
सार
- पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचे और विमान की जांच की। लेकिन कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
अलायंस एयर के नासिक से हैदराबाद जाने वाले विमान में बम होने की झूठी खबर देने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी विमान में सीट नहीं मिलने से नाराज था और इसलिए उसने पुलिस को फोन कर बम होने की बात कही थी। विमान को शनिवार रात 8.25 बजे उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, विमान उड़ने से करीब 20 मिनट पहले नासिक ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था कि विमान में बम रखा हुआ है। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचे और विमान की जांच की। लेकिन कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद विमान ने रविवार तड़के उड़ान भरी।
विज्ञापन
पुलिस ने आंध्रप्रदेश में काकीनाडा के इंजीनियर पी विरेश वैंकट नारायण मूर्ति (33) को गिरफ्तार किया है, जिसने हैदराबाद जाने के लिए विमान का टिकट लिया था। वह जब हवाईअड्डे पहुंचा तो कर्मियों ने उससे दूसरा टिकट लेने को कहा क्योंकि उसकी टिकट की पीएनआर स्थिति अपडेट नहीं हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने तत्काल घर जाना चाहता था, उसने विमानन कंपनी के कर्मियों से बहस की। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति बाद में एयरपोर्ट से बाहर चला गया और पुलिस को बम होने की झूठी खबर दी