फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man succumbs week after mob attack in Bengal, third such death in three days

West Bengal: भीड़ के हमले से घायल युवक की एक हफ्ते बाद मौत, तीन दिनों में मॉब लिंचिंग से तीसरी मौत

Mon, 01 Jul 2024 12:13 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Jul 2024 12:13 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक हफ्ते पहले अज्ञात लोगों ने सौरभ नाम के युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिसके बाद इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Man succumbs week after mob attack in Bengal, third such death in three days
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में भीड़ के हमले घायल व्यक्ति की एक हफ्ते बाद मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात लोगों ने सौरभ साव नाम के युवक की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान रविवार को सौरभ की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सौरभ साव 22 जून को झाड़ग्राम के पास जंबोनी इलाके में एक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 27 जून को साव के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


हालांकि सौरभ के परिजनों ने एक ठेकेदार के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। हमला करने वालों ने आरोप लगाया था कि सौरभ ने सड़क किनारे खड़े अर्थ मूवर के कुछ हिस्से चुराने की कोशिश की थी। जिसके बाद भीड़ ने सौरभ की पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग से तीन दिनों में तीसरी मौत

 

 

पश्चिम बंगाल में भीड़ के हमले से यह तीसरी मौत है। 28 और 29 जून को कोलकाता और पास के साल्ट लेक में इसी तरह की दो अन्य घटनाएं हुईं थीं। जहां भीड़ के हमले की वजह से दो लोगों की जान चली गई। कोलकाता और पास के साल्ट लेक में मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 



मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया था कि आधी रात के बाद पोलनाइट इलाके में घटना हुई थी, इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल मामले में पुलिस सभी से पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रसेन मंडल के रूप में हुई है, जिसने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed