फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man slits throat of his mother in Mulud Mumbai tries to kill himself by jumping before train

Mumbai: प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ तो रेत दिया मां का गला, फिर ट्रेन के आगे कूदकर की जान देने की कोशिश

Sun, 10 Jul 2022 02:27 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Sun, 10 Jul 2022 02:27 AM IST
सार

महिला की हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पड़ोसियों ने फ्लैट के बाहर खून के निशान देखे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Man slits throat of his mother in Mulud Mumbai tries to kill himself by jumping before train
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई में जायदाद को लेकर रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते धारदार हथियार से अपनी मां का गला रेत दिया। यह घटना मुलुड इलाके में हुई। इसके बाद आरोपी ने लोकल ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, उसे बचा लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मुलुड इलाके के वर्धमान नगर स्थित एक हाउसिंग सोसायटी की है। यहां छाया पांचाल नाम की एक महिला रहती थीं। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद के चलते बेटे जयेश पांचाल ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। इसके बाद उसने एक चिट्ठी लिखी और आत्महत्या करने चला गया। वह मुलुड रेलवे स्टेशन पहुंचा और लोकल ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान जीआरपी के जवानों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बताया जा रहा है कि महिला की हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पड़ोसियों ने फ्लैट के बाहर खून के निशान देखे। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो छाया पांचाल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल से गुजराती में लिखी चिट्ठी और कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने चिट्ठी पढ़कर खोला राज

इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को बुलाया। उन्होंने गुजराती में लिखी चिट्ठी पढ़ी, जिसमें बेटे ने प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर कत्ल करने की बात कबूली थी। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही, उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed