Odisha: ओडिशा के नबरंगपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध माओवादियों पर शक
नबरंगपुर जिले में संदिग्ध माओवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के रायघर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार की रात हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में संदिग्ध माओवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के रायघर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार की रात हुई। मृतक की पहचान नारायण नागेश (38) के रूप में हुई।
क्या है मामला
दावा किया जा रहा है कि वनों को नुकसान पहुंचाने और मानव बस्ती के लिए वन भूमि को पट्टे पर देने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्यारों द्वारा सीपीआई (माओवादी) मैनपुर-नुआपाड़ा मंडल समिति से संबंधित होने का दावा करने वाले कुछ पोस्टरों में नारायण नागेश को लकड़ी माफिया बताया गया है। उस पर जंगलों को नष्ट करने का आरोप लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: Odisha: शादी करने के लिए 28 किमी पैदल चला दूल्हा, ड्राइवरों की हड़ताल के कारण नहीं मिला वाहन
23 फरवरी को भी एक ही हत्या कर दी गई थी
पोस्टरों में कहा गया है कि नारायण को सजा दी गई, क्योंकि वह हरियाली को नुकसान पहुंचा रहा था। इससे पहले 23 फरवरी को नक्सलियों ने खालेपारा गांव के चंदन मल्लिक (35) को हटीगांव इलाके से कथित तौर पर मार डाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे चामेंडा गांव के नारद मरकाम (45) की भी हत्या कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.