फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Groom and his family walk 28 km for wedding due to drivers strike in Odisha

Odisha: शादी करने के लिए 28 किमी पैदल चला दूल्हा, ड्राइवरों की हड़ताल के कारण नहीं मिला वाहन

Fri, 17 Mar 2023 09:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दूल्हा और उसके परिवार के सदस्यों सहित कुछ महिलाओं को रात में चलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। दूल्हे के घरवाले कल्याणसिंहपुर प्रखंड के सुनखंडी पंचायत से गुरुवार को पूरी रात पैदल चलकर दिबालापाडू गांव पहुंचे।

विज्ञापन
Groom and his family walk 28 km for wedding due to drivers strike in Odisha
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के रायगढ़ा जिले में दूल्हे को शादी करने के लिए 28 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। दरअसल हुआ ये कि चालकों की हड़ताल के कारण दूल्हे के परिवार वाले वाहन का इंतजाम नहीं कर सके। इस कारण दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों को पैदल चलकर दुल्हन के गांव पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


दूल्हे के घरवाले कल्याणसिंहपुर प्रखंड के सुनखंडी पंचायत से गुरुवार को पूरी रात पैदल चलकर दिबालापाडू गांव पहुंचे। जहां शुक्रवार को शादी होनी थी। वहीं सोशल मीडिया पर दूल्हा और उसके परिवार के सदस्यों सहित कुछ महिलाओं को रात में चलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दूल्हे के परिवार के सदस्यों में से एक ने कहा कि ड्राइवरों की हड़ताल के कारण कोई परिवहन उपलब्ध नहीं था। हम गांव पहुंचने के लिए पूरी रात चले। हमारे पास और कोई विकल्प नहीं था। वहीं शुक्रवार सुबह निकाह का रस्म अदायगी की गई। लेकिन दूल्हा और उसके परिवार के सदस्य दुल्हन के घर पर ही रुके रहे और ड्राइवरों के संघ द्वारा हड़ताल वापस लेने का इंतजार किया ताकि वे घर लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक एकता महासंघ ने बीमा, पेंशन, कल्याण बोर्ड के गठन और अन्य जैसे सामाजिक कल्याण उपायों की मांग को लेकर बुधवार से राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।  ओडिशा में वाणिज्यिक वाहनों के चालकों की हड़ताल शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा उनकी सभी मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद 90 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed