फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man reached for second marriage, first wife started beating

दूसरी शादी करने पहुंचा था दूल्हा, पहली पत्नी ने जमकर की धुनाई

Tue, 12 Jul 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
Man reached for second marriage, first wife started beating
शादी में हुआ हंगामा - फोटो : getty

यूपी के इलाहाबाद जिले में स्थित यमुनापार के मेजा इलाके में रविवार रात शादी समारोह में द्वारचार के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवती ने अचानक सामने आकर कहा कि इस दूल्हे से उसका ब्याह हो चुका है। एक बेटी भी है। वह उसे मुंबई में धोखा देकर भाग आया और दूसरी शादी रचा रहा है। उसने दूल्हे को सबके सामने पीट भी दिया। बवाल मचा तो दुल्हन के घरवालों ने भी शादी से इनकार कर फरेबी दूल्हे और उसके परिजनों समेत तमाम बारातियों को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


सोमवार शाम तक चली पंचायत में दुल्हन के घरवालों ने साफ कहा कि दूल्हे के परिजन शादी का पूरा खर्च चुकता करें। उन्हें यह रिश्ता अब कतई मंजूर नहीं है। युवती भी अड़ी रही कि उसे उसका पति चाहिए वरना कानूनी कार्रवाई की जाए। खीरी में पिपरांव के सतीश तिवारी का ब्याह मेजा के समोगरा में एक युवती से तय किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को शादी होनी थी। शाम को सतीश बारात लेकर समोगरा पहुंचा। जलपान के बाद रात में बारात विवाह स्थल पर पहुंची। स्वागत सत्कार के बाद द्वारचार की रस्म पूरी की जा रही थी तभी अचानक एक युवती आकर चीखने लगी। उसने कहा कि दूल्हा सतीश उससे ब्याह कर चुका है। अब वह दूसरी शादी करने के चक्कर में है। उसने दूल्हे को पकड़कर खींचा और पीटने लगी। इस पर वहां अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर छूकर मांगी दूल्हे ने पत्नी से माफी

Man reached for second marriage, first wife started beating
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो

युवती ने अपना नाम रूपा और पता मांडा में सुरवा दलापुर गांव बताया। वह दलित परिवार की बेटी है। उसने कहा कि वर्ष 2012 में सतीश ने प्रेम का झांसा देकर उससे मंदिर में ब्याह रचाया। फिर अपने साथ मुंबई ले गया जहां वह ऑटो चलाता है। उसने एक बेटी को जन्म दिया। मगर करीब एक महीने पहले सतीश उसे झांसा देकर मुंबई से चला आया।

रूपा के मुताबिक उसे भनक लगी कि सतीश इलाहाबाद जाकर दूसरी शादी रचाने के फेर में है। ऐसे में वह भी मुंबई से आ गई। असलियत जानने पर दुलहन के परिजनों ने भी शादी से इनकार करते हुए बारातियों को घेर लिया। कुछ बाराती भाग गए जबकि दूल्हे सतीश तिवारी को उसके परिजनों और कुछ लोगों के साथ बंधक बना लिया गया। खबर पाकर मेजा थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वह दोनों पक्षों को थाने ले आए।

वहां सोमवार शाम तक पंचायत में तय हुआ कि दूल्हे के परिवार के लोग शादी की तैयारी और उससे पहले का सारा खर्च चुकता कर यह रिश्ता खत्म कर दें। पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरा ब्याह रचाने पहुंचे दूल्हे सतीश तिवारी का फरेब उजागर हुआ तो वह थाने में पहली पत्नी रूपा से माफी मांगने लगा। उसने सोमवार दोपहर रूपा के पैर छूकर माफी मांगी और कहा कि वह घर चले। वह उसे साथ मुंबई ले जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed