फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News: Man Loses 58 Crore In Gambling, Cops Recover 14 Crore Rupees, Four Kg Gold

Maharashtra: पांच करोड़ जीता तो और मुनाफा कमाने का आया लालच, ऑनलाइन जुए में हार बैठा 58 करोड़ रु., जानें मामला

Sun, 23 Jul 2023 09:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 09:34 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि कारोबारी को नुकसान होने पर संदेह हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कारोबारी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Maharashtra News: Man Loses 58 Crore In Gambling, Cops Recover 14 Crore Rupees, Four Kg Gold
पुलिस ने बरामद की नकदी - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र में नागपुर का एक कारोबारी ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये हार गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक संदिग्ध सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के घर पर छापेमारी कर चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट और 14 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। हालांकि, छापेमारी से ठीक पहले आरोपी मौके से भाग गया।

विज्ञापन

ज्यादा मुनाफे का लालच पड़ा भारी

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि संदेह है कि सट्टेबाज दुबई भाग गया है। अधिकारी ने आगे कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने कारोबारी को ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए मना लिया था। हालांकि, कारोबारी शुरुआत में थोड़ा झिझके थे, लेकिन बाद में वह जैन की बातों में आ गए और हवाला व्यापारी के माध्यम से उसे आठ लाख रुपये दिये।

विज्ञापन

पांच करोड़ जीतकर गंवाए 58 करोड़

कुमार ने बताया कि आरोपी ने कारोबारी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। कारोबारी को खाते में आठ लाख रुपये जमा मिले और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शुरुआत में मुनाफा कमाने के बाद कारोबारी को भारी नुकसान हो गया। लगभग पांच करोड़ रुपये जीतकर 58 करोड़ रुपये गंवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान होने पर हुआ संदेह

अधिकारी ने बताया कि कारोबारी को नुकसान होने पर संदेह हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया। कारोबारी ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गोंदिया में जैन के आवास पर छापा मारा। छापेमारी अभियान में 14 करोड़ रुपये नकद और चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed