फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills live-in partner after she files rape complaint against him; arrested

Maharashtra: लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत देना पड़ा भारी, गुस्साए व्यक्ति ने की महिला की हत्या

Tue, 12 Sep 2023 11:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:38 AM IST
सार

वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 9 से 12 अगस्त के बीच हुई है। फिलहाल, 28 वर्षीय पीड़िता का शव अभी तक नहीं मिला है।
 

विज्ञापन
Man kills live-in partner after she files rape complaint against him; arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


9-12 अगस्त के बीच की घटना
वसई की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बड़े ने कहा कि पालघर के वसई इलाके के रहने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 9 से 12 अगस्त के बीच हुई है। फिलहाल, 28 वर्षीय पीड़िता का शव अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन

गुमशुदगी की शिकायत
उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने 14 अगस्त को नायगांव पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें संदेह है कि आरोपी ने शव को पड़ोसी गुजरात के वापी शहर में ठिकाने लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
बड़े ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इससे वह गुस्से में था। उसने महिला से शिकायत वापस लेने को भी कहा, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसके बाद, व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद नायगांव पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, आरोपी पर मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस सीमा के एक अन्य पुलिस स्टेशन में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed