{"_id":"639829ab40e682022e6c2bad","slug":"man-kills-five-members-of-family-hangs-self-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और चार बच्चों को मारने के बाद खुद भी मौत को लगाया गले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और चार बच्चों को मारने के बाद खुद भी मौत को लगाया गले
Tue, 13 Dec 2022 12:59 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 13 Dec 2022 12:59 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति का शव छत से लटका पाया। जबकि घर में उनकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के शव पड़े थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी मौत को लगे लगा लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना जिले के चेंगम क्षेत्र की है। जहां एक व्यक्ति ने अपने घर में कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय पलानीसामी के रूप में की गई है, जो खेतिहर मजदूर था। पुलिस के मुताबिक, करीब 9 साल की एक अन्य बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
फिलहाल, घटना के सही कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने कहा कि जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पलानीसामी को छत से लटका पाया। जबकि घर में उनकी 37 वर्षीय पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के शव पड़े थे।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि नौ साल की एक और बच्ची घायल अवस्था में मिली, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।