फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man killed live in partner and her daughter in Gujarat dumped their dead bodies in sewer

अवैध संबंधों से रोका तो लिव-इन पार्टनर और उसकी बेटी को मार डाला, सीवर में फेंक दिए शव

Mon, 15 Feb 2021 08:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीधाम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
man killed live in partner and her daughter in Gujarat dumped their dead bodies in sewer
गुजरात में शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी नाबालिग बेटी को मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया

गांधीधाम में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर व उसकी नाबालिग बेटी की झगड़े के बाद सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शख्स ने हत्या करने के बाद मृतकों के शव को गुजरात के कच्छ जिले में एक सीवर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय सिंह के रूप में की है। वह राजस्थान के बीकानेर का मूल निवासी है।

विज्ञापन

पति का घर छोड़कर आरोपी के घर रहने लगी थी महिला

पुलिस को जानकारी मिली है कि 10 साल पहले संजय की जान-पहचान अपने पड़ोस में ही रहने वाली महिला से हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उस समय महिला के वैवाहिक जीवन में अपने पति के साथ विवाद चलता रहता था। ऐसे में वह 2009 में पति का घर छोड़कर अपनी दो बेटियों को लेकर आरोपी संजय के घर लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहने लगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेशे से प्लंबर संजय को दो लोगों की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन दिन पहले वह अपनी 41 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और उसकी 13 साल की बेटी को अपनी मोटरसाइकिल से पास के जंगल में ले गया और वहीं पर उनके सिर पर डंडे से कई बार वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दोनों के शव को एक सीवर में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन से मिले शव

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की का शव रविवार को बरामद किया गया, जबकि उसकी मां का शव सोमवार को गांधीधाम शहर के पास सीवर लाइन से मिला। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने सीवर लाइन से शवों को बाहर निकालने के लिए नगर पालिका की मदद ली।"

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले में महिला की 20 वर्षीय बड़ी बेटी ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल ही में उसकी मां को सिंह के दूसरी महिला के साथ संबंध होने के बारे में पता चला था। एफआईआर के अनुसार, सिंह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ लगभग रोजाना छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ाई-झगड़े करता था।

अधिकारी ने कहा, ‘12 फरवरी को आरोपी महिला और उसकी छोटी बेटी को किसी काम के लिए पास के गांव में चलने के लिए कहा। इसके बाद वह मां-बेटी को जंगल में ले गया और वहीं पर उन्हें मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed