{"_id":"59521f324f1c1be9298b45f9","slug":"man-jumps-from-metro-station-to-avoid-fine-survives-30ft-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन पर फाइन से बचने के लिए युवक ने 30 फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेट्रो स्टेशन पर फाइन से बचने के लिए युवक ने 30 फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 27 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के एक मेट्रो स्टेशन पर हैरान करने वाली घटना देखने को मिली, जहां 18 साल का एक युवक 30 फुट की ऊंचाई से सड़क पर कूद गया। घटना सोमवार देर शाम घाटकोपर मेट्रो स्टेशन की है।
विज्ञापन
युवक साकीनाका से चढ़कर घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। जब उसने वहां मेट्रो स्टेशन से बाहर जाने के लिए टोकन डाला तो AFC गेट नहीं खुल सका। जिसके बाद उसने AFC गेट से भी कूदने की कोशिश की।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो उनकी पकड़ से छूटकर भागने लगा। फाइन न देना पड़े इस वजह से शराब के नशे में धुत युवक 30 फुट ऊंची दीवार से सीधे सड़क पर कूद गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया, हालांकि उस युवक को मामूली चोट आई है।