फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Man held in Jharkhand for killing cousin in Maharashtra Dombivli over property dispute

महाराष्ट्र: संपत्ति विवाद को लेकर युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 11:31 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Man held in Jharkhand for killing cousin in Maharashtra Dombivli over property dispute
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने 25 साल के एक युवक को झारखंड से गिरफ्तार किया है, जिसने संपत्ति विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान कल्लूकुमार सीताराम महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अपने चचेरे भाई पूरन सिकंदर महतो (47) की हत्या के आरोप में बुधवार को झारखंड में उसके पैतृक स्थान गढ़वा से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


डोंबीवली के सहायक पुलिस आयुक्त जे डी मोरे ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरन महतो को चार नवंबर को गंभीर हालत में डोंबीवली के निकट गोलीवली में एक सड़क पर पाया गया। उसके शरीर पर कई गहरे घाव थे। उन्होंने बताया, 'सूचना मिलने पर मानपाड़ा पुलिस थाने से कर्मी उसे तत्काल अस्पताल ले कर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान पूरन महतो के तौर पर की गई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि पूरन और उसके रिश्ते के भाइयों के बीच संपत्ति विवाद था। ये भाई गोलीवली गांव में रहते थे। मोरे ने बताया, 'जांच में पता चला कि पूरन एक दिन पहले अपने भाइयों के आमंत्रण पर रात में उनके घर खाने पर गया था। भाइयों ने बाद में पूरन के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और उसे घायल अवस्था में छोड़ कर गांव रवाना हो गए। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। हमें पता चला कि आरोपी झारखंड में अपने गांव में छिपे हैं। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दल झारखंड रवाना किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरे ने बताया, 'जांच में पता चला कि पूरन एक दिन पहले अपने भाइयों के आमंत्रण पर रात में उनके घर खाने पर गया था। भाइयों ने बाद में पूरन के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और उसे घायल अवस्था में छोड़ कर गांव रवाना हो गए। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। हमें पता चला कि आरोपी झारखंड में अपने गांव में छिपे हैं। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दल झारखंड रवाना किया गया।' 


उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने कल्लूकुमार महतो को पकड़ लिया, लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस दल पर पथराव किया। इस पुलिस दल में मानपाड़ा और झारखंड दोनों ही स्थानों के पुलिसकर्मी शामिल थे। स्थानीय पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य आरोपी लल्लूकुमार महतो की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 22 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed