{"_id":"636aba4489208902ff54f0d2","slug":"man-held-for-misdeed-minor-daughter-in-nagpur-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नागपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, ठाणे में लड़के के साथ छेड़खानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नागपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, ठाणे में लड़के के साथ छेड़खानी
Wed, 09 Nov 2022 01:51 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:51 AM IST
सार
पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी ने पिछले दो महीनों में कथित तौर पर लड़की का कई बार यौन शोषण किया। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को एक 13 वर्षीय लड़के के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाप को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नागपुर पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है और फिलहाल नागपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर कलमेश्वर कस्बे के एमआईडीसी इलाके में अपनी पत्नी और नौ वर्षीय पीड़िता के साथ रह रहा है। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी ने पिछले दो महीनों में कथित तौर पर लड़की का कई बार यौन शोषण किया।
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात जब उसने यह हरकत दोहराई तो उसकी पत्नी ने कलमेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ठाणे जिले में लड़के के साथ छेड़खानी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर के एक 38 वर्षीय व्यक्ति को एक 13 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले की जानकारी दी। यह कथित घटना पांच नवंबर को हुई जब उस व्यक्ति ने अपने पड़ोसी लड़के को अपने घर में बुलाया और यौन शोषण किया। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।