फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man gets 5 rupee soap instead of cell phone from online retailer bites postmaster

पश्चिम बंगाल: फोन की बजाए मिला साबुन तो शख्स ने डाकिए की काट ली अंगुली

Mon, 29 Oct 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Updated Mon, 29 Oct 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
man gets 5 rupee soap instead of cell phone from online retailer bites postmaster
ऑनलाइन रिटेलर

एक जानी-मानी ऑनलाइन साइट से एक शख्स ने फोन ऑर्डर किया था लेकिन उसे 5 रुपये का साबुन मिला। इससे परेशान उलूबेरिया केबल टीवी के ऑपरेटर ने स्थानीय डाकिए पर हमला कर दिया और उसके कैश बॉक्स को लेकर भागने की कोशिश की। रविवार को एक स्थानीय अदालत ने 48 साल के आरोपी मोहम्मद अफतारुल को जमानत दे दी। उसने ऑनलाइन रिटेलर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


अफतारुल ने पुलिस को बताया कि उसने 15 अक्तूबर को एक फोन बुक कराया था। मोबाइल की कीमत 3500 रुपये थी उन्होंने 98 रुपये शिपिंग चार्ज लगा दिए। आरोपी ने कहा, 'मुझे ऑनलाइन खरीद पर विश्वास नहीं है क्योंकि एक बार धोखा मिल चुका है। हालांकि मैंने अपने बेटे को यह फोन देने का वादा किया था। चूंकि रिटेलर उलूबेरिया के गंगारामपुर में शिपिंग नहीं करते हैं। इसलिए मुझसे स्थानीय पोस्ट ऑफिस का पता देने के लिए कहा गया। मैंने कलझुरी सब-पोस्ट ऑफिस का पता दे दिया।'
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को अफतारुल को डाकिए किशोरी मोहन दास का फोन आया और उन्होंने बताया कि उसके नाम का एक पार्सल आया है। शनिवार सुबह वह पोस्ट ऑफिस पहुंचा। अफतारुल ने कहा, 'मुझे सील्ड पार्सल के 3598 रुपये देने के लिए कहा गया। जब मैंने उसे खोला तो उसमें एक 5 रुपये का साबुन निकला। मैंने अपना आपा खो दिया और डाकिए से अपने पैसे वापस मांगे। उसने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकिए ने कहा, 'हमें सील्ड पार्सल मिला है और हमें पार्सल देते हुए पैसे लेने के लिए कहा गया है। जब मैंने उससे कहा कि मैं पैसे वापस नहीं दे सकता हूं तो उसने मेरा कैश बॉक्स छीनने की कोशिश की। मैंने उसे प्यार से रोकने की कोशिश की लेकिन उसने मेरी उंगली काट ली और वहां से भागने की कोशिश की। मैं चिल्लाया जिससे लोगों ने उसे रोक लिया। उसे आखिरकार वह पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।' 


दास ने उलूबेरिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद अफतारुल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रविवार को जमानत मिलने पर अफतारुल ने ऑनलाइन रिटेलर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका दावा है कि वह कैश बॉक्स चोरी नहीं करना चाहता था बल्कि वह केवल अपने दिए हुए पैसे वापस चाहता था। उसने कहा, 'यदि पोस्ट ऑफिस चाहता तो इस रिटेलर के खिलाफ कार्रवाई कर सकता था। मैं बहुत ज्यादा कनेक्टिड शख्स नहीं हूं और मैं कुछ नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed