{"_id":"5de93c088ebc3e54eb2a90c8","slug":"man-forced-to-marry-woman-in-icu-after-she-attempts-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी की कोशिश के बाद आईसीयू में भर्ती थी प्रेमिका, जबरन कराई प्रेमी से शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुदकुशी की कोशिश के बाद आईसीयू में भर्ती थी प्रेमिका, जबरन कराई प्रेमी से शादी
Thu, 05 Dec 2019 11:00 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित चाकण में विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक पुरुष का महिला से संबंध था, लेकिन पुरुष शादी के लिए राजी नहीं था। इसके बाद महिला ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। महिला को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। इसी बीच स्थानीय संगठन के कुछ सदस्य प्रेमी नलावडे को उसी दिन पकड़ कर आईसीयू ले आए और वरमाला कराकर जबरन शादी करा दी।
विज्ञापन
मामला 27 नवंबर का है जब महिला ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला ने बाद में सूरज नलावडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया है, जो अभी लापता है। महिला का दावा है कि नलावडे ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला था।
विज्ञापन
चाकण पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने शादी करने को कहा तो उसने यह कहकर शादी से मना कर दिया कि वह कथित रूप से छोटी जाति की है। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद नलावडे महिला से सभी संपर्क खत्म कर लापता हो गया।
विज्ञापन