फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man dies as SRPF jawan slaps him during argument over car's headlight

मौत वाला थप्पड़: SRPF जवान ने मारा ऐसा तमाचा कि जमीन पर गिर गया पीड़ित; अस्पताल में डॉक्टर बोले- ये तो मर गया

Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2023 12:51 AM IST
सार

कार की हेडलाइट को लेकर बहस के दौरान एसआरपीएफ जवान के थप्पड़ मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Man dies as SRPF jawan slaps him during argument over car's headlight
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter

विस्तार

नागपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) जवान के थप्पड़ मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घटना गुरुवार रात वाठोडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत माता मंदिर इलाके की है। आरोपी और मृतक के बीच कार की हेडलाइट को लेकर बहस हो गई थी, उसी दौरान आरोपी जवान ने उसे थप्पड़ मारा जिससे उसके प्राण-पखेरू उड़ गए। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान की पहचान निखिल गुप्ता (30) के रूप में हुई है। ये घटना तब हुई जब वह अपनी बहन से मिलने वहां पहुंचा। जब निखिल गुप्ता अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी उनकी कार की हेडलाइट उसी इलाके के निवासी पीड़ित मुरलीधर रामरावजी नेवारे के चेहरे पर पड़ी। इस पर नेवारे ने अपनी आपत्ति जताई। 
विज्ञापन


इस पर एसआरपीएफ जवान निखिल गुप्ता नाराज हो गए। इसके बाद दोनों में विवाद पैदा हो गया और इसी बीच गुप्ता ने नेवारे को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि नेवारे वहीं जमीन पर गिर पड़े। अधिकारी ने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (हत्या की श्रेणी में न आने वाली हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed