{"_id":"666e0171b3493da14303b74e","slug":"man-charged-for-stabbing-employer-to-death-over-wages-of-1-250-in-mumbai-cops-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Crime: 1250 रुपये ना देना मालिक को भारी पड़ा, चाकू घोंपकर कर दी हत्या; अब हो रही आरोपी की तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai Crime: 1250 रुपये ना देना मालिक को भारी पड़ा, चाकू घोंपकर कर दी हत्या; अब हो रही आरोपी की तलाश
Sun, 16 Jun 2024 02:32 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:32 AM IST
सार
मुंबई में 1250 रुपये के लिए आरोपी ने नौकरी देने वाले व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हालांकि मृतक परवेज अंसारी ने 20 जून तक पैसे देने की बात कही थी। लेकिन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में 1250 रुपये वेतन ना देने पर एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर मालिक की हत्या कर दी। नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कलंबोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बहस के बाद चाकू से हमला कर दिया
पुलिस के मुताबिक, "शुक्रवार को आरोपी ने अपने नियोक्ता परवेज अंसारी से संपर्क किया और अपनी मजदूरी के 1,250 रुपये मांगे। लेकिन अंसारी ने कहा कि वह 20 जून तक भुगतान कर देगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी तभी आरोपी ने अंसारी और उसके एक दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें अंसारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक केस में अभी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।