फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested in Surat for hiding charas worth Rs 6.56 cr he found on beach instead of alerting police

गुजरात: 13 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, इसकी कीमत 6.56 करोड़ रुपये आंकी गई

Mon, 25 Sep 2023 06:21 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

गुजरात के सूरत से एक व्यक्ति को चरस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसके पास 13 पैकेट थे जिनकी कीमत 6.56 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Man arrested in Surat for hiding charas worth Rs 6.56 cr he found on beach instead of alerting police
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत से एक व्यक्ति को पुलिस ने चरस से जुड़ी जानकारी छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने 6.56 करोड़ रुपये की 13.12 किलोग्राम चरस समुद्र तट पर छिपा दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, गुप्त सूचना के आधार पर सूरत अपराध शाखा की टीम ने रविवार को आरोपी को पकड़ा। जिसके पास से चरस के 13 पैकेट बरामद हुए।
विज्ञापन


बेचने की मंशा से छुपाए थे समुद्र तट के पास
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया था कि जांच से पता चला कि आरोपी को ये 13 पैकेट दो महीने पहले रजगारी गांव स्थित समुद्र तट के पास मिले थे। अधिकारी ने कहा, आरोपी ने पुलिस को बताने के बजाए इसे बेचकर पैसा कमाने की मंशा जताई थी। जिसके बाद उसने इन्हें समुद्र तट पर ही छुपा दिया था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, वह तीन दिन पहले ये पैकेट घर लाया था और इन्हें बेचने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि चरस पैकेटों का विवरण हाल ही में जखाऊ तट पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा मिले पैकेटों से मेल खाता है। हाल ही में सूरत के बाहरी इलाके में हजीरा गांव के पास 4.15 करोड़ रुपये की चरस को बेचने की कोशिश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ और अन्य अधिकारियों की जांच से पता चला था कि गुजरात तट पर नियमित अंतराल पर पाए जाने वाले ऐसे पैकेट पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों द्वारा समुद्र में फेंक दिए जाने के बाद किनारे बहकर आए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed