फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man and his wife hacked to death on suspicion of practising sorcery in Odisha

Odisha: ओडिशा में काले जादू के शक में दंपति को उतारा मौत के घाट, आधी रात में हत्या को दिया गया अंजाम

Sun, 11 Dec 2022 11:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 11:21 PM IST
सार

क्योंझर के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्याओं के पीछे जादू-टोना करने का संदेह था। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
man and his wife hacked to death on suspicion of practising sorcery in Odisha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के क्योंझर जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जादू टोना और काले जादू करने के संदेह में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
पुलिस के मुताबिक, दोनों के शव रविवार सुबह दैतारी थाना क्षेत्र के रसूल झुमुकीपतिया साही गांव में उनके घर के बाहर खून से लथपथ मिले। क्योंझर के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्याओं के पीछे जादू-टोना करने का संदेह था। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन


माता-पिता खून से लथपथ पड़े थे
मृतक दंपती की बेटी सिंगो ने बताया कि शनिवार की रात उसके पिता बहदा मुर्मू और उसकी पत्नी धानी अपने कमरे के बाहर सो रहे थे और सिंगो एक कमरे के अंदर सो रहा थी। चीख सुनकर वह बाहर आई और देखा कि उसके माता-पिता खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया
उसने अपने चाचा किशन मरांडी को फोन किया और घटना की जानकारी दी। मरांडी ने कहा कि मुझे सिंगो से करीब 12.30 बजे फोन आया। मैं अपने बड़े बेटे के साथ मोटरसाइकिल से गांव पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed