फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta, who came to Delhi next week, it may be Tour to the alliance

अगले हफ्ते दिल्ली आ रहीं ममता, महागठबंधन से जोड़ा जा रहा दौरा

Thu, 26 Jul 2018 06:56 AM IST
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
Mamta, who came to Delhi next week, it may be Tour to the alliance

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली आने की घोषणा से सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि 31 जुलाई से शुरू हो रहे दो-दिवसीय दौरे को गैर सियासी बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वे महागठबंधन को लेकर अन्य नेताओं का रुख भांपने आ रही हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ही प्रधानमंत्री पद पर दावा छोड़कर किसी अन्य विपक्षी नेता को गठबंधन की तरफ से दावेदार मानने की घोषणा की थी। इसके ठीक अगले दिन ममता के दौरे की योजना सामने आने के कारण भी इस बात को बल मिला है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी बुधवार को राहुल गांधी की घोषणा का स्वागत करते हुए अपनी पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीट जीतकर ममता को प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा से दिल्ली दौरे का मंतव्य आंका जा रहा है।
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों से जुड़े कार्यकमों में जाएंगी
ममता 31 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी और उस दिन केवल अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पहले वे प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेन्स कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगी। उसके बाद दोपहर तीन बजे से कांस्टीट्यूशन क्लब में कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। ये कार्यक्रम भले ही राजनीतिक न हों, लेकिन राजनीतिक महत्व के अवश्य हैं। अगले दिन यानी एक अगस्त को वे पूरे दिन संसद भवन में ही रहकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से भेंट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का रणनीतिक फैसला
कांग्रेस कार्यसमिति के फैसले के बावजूद राहुल ने खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से अलग कर एक तीर से कई निशाने साधे हैं। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस एक ऐलान से राहुल ने उन भाजपाइयों के आरोपों की हवा निकाल दी है, जो उन्हें ‘सत्ता का भूखा’ करार दे रहे थे। साथ ही इससे ‘एक परिवार के शासन’ के आरोप भी नहीं लग पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed