{"_id":"6045730c8ebc3ee6533299d0","slug":"mamta-banerjee-retaliation-pm-modi-and-amit-shahs-syndicate-sold-railways-banks-and-historical-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का पलटवार: पीएम मोदी और अमित शाह के सिंडिकेट ने रेलवे, बैंक व ऐतिहासिक स्थलों को बेच डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का पलटवार: पीएम मोदी और अमित शाह के सिंडिकेट ने रेलवे, बैंक व ऐतिहासिक स्थलों को बेच डाला
Mon, 08 Mar 2021 06:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिलीगुड़ी
एजेंसी, सिलीगुड़ी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee
- फोटो : Facebook/Mamta Banerjee
पश्चिम बंगाल में सियासी तापमान काफी चढ़ गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एलपीजी सिलिंडर के दाम में वृद्धि के खिलाफ कैबिनेट सहयोगियों और समर्थकों सहित पदयात्रा के बाद एक सभा में भाजपा पर गरजते हुए कहा कि भारत केवल एक सिंडिकेट को जानता है और वह पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का सिंडिकेट है। ममता ने कहा कि वे ज्यादातर ऐतिहासिक इमारतों, रेलवे, एलआईसी और बैंकों को पहले ही बेच चुके हैं।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने कहा, परिवर्तन पश्चिम बंगाल में नहीं, दिल्ली में होगा
ममता ने महंगाई और एलपीजी सिलिंडर की कीमत बढ़ने पर कहा, माताओं और बहनों की रसोई को जलाने की कोशिश न करें, वरना वे आपको जला देंगी। प्रधानमंत्री के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल में विकास के कई कार्य किए हैं।
विज्ञापन
बंगाल में टीएमसी सरकार बदलने के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर अपनी खीझ निकालते हुए ममता ने कहा कि परिवर्तन केवल दिल्ली में होगा, पश्चिम बंगाल में नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों यूपी, बिहार के मुकाबले बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। बाद में एक ट्वीट में ममता ने कहा कि भाजपा लगातार एलपीजी की कीमत बढ़ा कर जनता को लूट रही है।
विज्ञापन
भाजपा को चुनौती, कहा खेला होबे
ममता ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि ‘खेला होबे।’ हम खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा आपका वोट खरीदने की कोशिश करे, तो उनसे पैसे ले लें और वोट टीएमसी को दें। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 28 अप्रैल तक आठ चरणों में मतदान है, जबकि चुनाव नतीजे 2 मई को आएंगे।