फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta Banerjee minister Firhad Hakim told Kailash Vijayvargiya Chambal dacoit, BJP leader says get arrested

ममता के मंत्री ने विजयवर्गीय को कहा- चंबल का डाकू, भाजपा नेता बोले- दम है तो गिरफ्तार करवा लें

Mon, 07 Dec 2020 09:35 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 07 Dec 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Mamta Banerjee minister Firhad Hakim told Kailash Vijayvargiya Chambal dacoit, BJP leader says get arrested
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन राज्य में चुनावी सरगर्मियां अभी से ही तेज हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर शब्दों के बाण चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री फिरहाद हाकीम ने भाजपा महासचिव और बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को चंबल का डाकू करार दिया है। वहीं, इसके जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि अगर उनकी पुलिस में दम है तो मुझे गिरफ्तार कर ले। 

विज्ञापन


दरअसल, एक चुनावी सभा में शहरी विकास और नगरपालिका मामले के मंत्री फिरहाद हाकीम ने कैलाश विजयवर्गीय की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'चंबल से एक नेता आए हैं। उनका शरीर बहुत बड़ा है। एकदम चंबल के डकैत जैसे दिखते हैं। अब चंबल के डकैत तय करेंगे कि यहां की जनता किसे वोट करे। उनके खिलाफ जनता लड़ाई लड़ेगी।'
विज्ञापन



वहीं, जब इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय से संवाददाताओं ने सवाल किया तो भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'अगर फिरहाद हाकीम में और उनकी पुलिस में दम है तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।' गौरतलब है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ टीएमसी के नेता लगातार तीखें बयान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए पर भी दोनों नेताओं के बीच हुई जुबानी जंग
इससे पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) अगले साल जनवरी से लागू हो सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार शरणार्थियों के प्रति हमदर्दी नहीं रखती है।

उत्तर 24 परगना जिले में 'आर नोय अन्याय' (अन्याय और नहीं) अभियान के इतर उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हमें उम्मीद है कि सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगी।' उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार ने सीएए को ईमानदार नीयत से पड़ोसी देशों से हमारे देश आए उत्पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए पारित किया था।' 


विजयवर्गीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है। सीएए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed