फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata's helicopter makes emergency landing near Siliguri

West Bengal: घर पर होगा सीएम ममता बनर्जी का इलाज; हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग के दौरान हुईं थीं घायल

Tue, 27 Jun 2023 03:21 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Jun 2023 03:21 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोक हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।

विज्ञापन
Mamata's helicopter makes emergency landing near Siliguri
ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर बंगाल में खराब मौसम होने के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। सेवोक एयरबेस पर आपातन लैंडिंग के दौरान वह घायल हो गईं। ममता बनर्जी के पैर और कमर में चोट लगी है। बागडोगरा एयरपोर्ट से सीएम ममता बनर्जी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह सीधे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं। यहां उनको भर्ती कराया गया है। उनकी चिकित्सा के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। राज्यपाल ने ममता बनर्जी का हालचाल पूछा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, उत्तर बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान जब वे मंगलवार को बागडोगरा लौट रही थीं तभी रास्ते में मौसम खराब हो गया। बैकुंठपुर का घना जंगल होने के कारण वह हेलीकॉप्टर को उतार नहीं सका। कुछ ही देर में पायलट को सेवोक का एयरबेस दिख गया। वहां आपात लैंडिंग कराई गई। दोपहर में वे बागडोगरा से हवाई मार्ग से कोलकाता से लौट आईं। कोलकाता एयरपोर्ट पर वे खुद चल कर एम्बुलेंस में बैठीं। मुख्यमंत्री अपनी कार से एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं। यहां पर उनको भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी चिकित्सा के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में फिजिककल मेडिसिन के डॉक्टर राजेश प्रमाणिक, डॉ आलेख पंडित (न्यूरो) और डॉ अर्चना सिन्हा ( रेडियोलॉजी) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक्सरे और अन्य जांच के बाद ही चोट के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
 

विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के लिए वुडबर्न वार्ड का साढ़े 12 नंबर केबिन तैयार किया गया है। वहां जांच की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। जानकारी के मुबातिक बैकुंठपुर का घना जंगल होने के कारण वह हेलीकॉप्टर को उतार नहीं सका। कुछ ही देर में पायलट को सेवोक का एयरबेस दिख गया। वहां आपात लैंडिंग कराई गई। दोपहर में वे बागडोगरा से हवाई मार्ग से कोलकाता से लौट आईं।

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता बनर्जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बनर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जांच में उनके बाएं घुटने के जोड़ में लिगामेंट की चोट का पता चला है, उसके बाएं कूल्हे के जोड़ में लिगामेंट की चोट के निशान थे। अस्पताल ने कहा कि उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह घर पर ही इलाज जारी रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed