फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Bannerjee was in Kharagpur to keep an eye on Fani, so could not attend call of PM Modi

ममता बनर्जी ने बताया क्यों नहीं उठा सकी थीं प्रधानमंत्री की फोन कॉल, बताई यह वजह

Mon, 06 May 2019 06:24 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपीबल्लभपुर (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपीबल्लभपुर (पश्चिम बंगाल) Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 06 May 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mamata Bannerjee was in Kharagpur to keep an eye on Fani, so could not attend call of PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके कार्यालय में किया फोन नहीं उठा सकीं क्योंकि उस समय वह खड़गपुर में थीं ताकि राज्य में चक्रवात फैनी के संभावित प्रभाव पर नजदीकी नजर रख सकें। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्होंने ममता बनर्जी को शनिवार को दो बार फोन किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की। 

विज्ञापन


मोदी ने शनिवार को चक्रवात के मद्देनजर जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को फोन किया था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने मोदी पर मुख्यमंत्री को ‘बाईपास’ करने का आरोप लगाया और कहा कि वे देश के संघीय ढांचे का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन


बनर्जी ने झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर उप मंडल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं चक्रवात की निगरानी करने के लिए खड़गपुर में थी लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से फोन कॉल मेरे कार्यालय (कोलकाता) किया गया इसलिए मैं जवाब नहीं दे पाई।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने यह मुद्दा पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक में एक चुनावी रैली के दौरान उठाया था। उन्होंने कहा, ‘वे इतनी घमंडी हैं कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की... स्पीडब्रेकर दीदी की रुचि राजनीति करने में अधिक है।’ 


पीएम मोदी ने कहा कि वे स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के अधिकारियों से बात करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने यह भी नहीं होने दिया। उनकी राजनीति के चलते बंगाल के लोग प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि केंद्र सरकार बंगाल के लोगों के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed