{"_id":"65cdf1c4e7dc8585ea058d3d","slug":"mamata-banerjee-slams-bjp-over-farmers-protest-claims-party-runs-government-of-ravan-at-centre-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: किसान आंदोलन को लेकर ममता बनर्जी का BJP पर तंज, बोलीं- पार्टी चला रही केंद्र में रावण की सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: किसान आंदोलन को लेकर ममता बनर्जी का BJP पर तंज, बोलीं- पार्टी चला रही केंद्र में रावण की सरकार
Thu, 15 Feb 2024 04:43 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:43 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र में पार्टी रावण की सरकार चला रही है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीते बुधवार को शंभू बॉर्डर पर 'दिल्ली कूच' के दौरान पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसको लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को आड़े हाथ लिया। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में रावण की सरकार चल रही है, जिन्होंने अपनी सीमाएं ही लांघ दी हैं।
भाजपा केंद्र में चला रही रावण की सरकार- ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि हम पहले से किसानों के साथ है। किसान अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। देश जल रहा है, लेकिन भाजपा को इसकी कोई चिंता ही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी केंद्र में रावण की सरकार चला रही है। रावण की तरह सत्तारूढ़ दल भाजपा की सरकार ने भी लक्ष्मण रेखाएं पर कर दी हैं। जिस दिन किसान दिल्ली पहुंचेंगे, उस दिन भाजपा नेताओं को वास्तविकता समझ में आ जाएगी।
गौरतलब है कि पंजाब के सैकड़ों किसान पंजाब-हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। मांगों में एमएसपी पर कानून, कर्ज माफी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना शामिल है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने से रोकते हुए सीमा को बैरिकेड्स से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काटा हंगामा
इस बीच, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ कथित तौर पर हुए अत्याचार के आरोपों को लेकर भाजपा ने विधानसभा में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद भाजपा के विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा को संबोधित किया। ममता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही कभी होने दूंगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि संदेशखाली में राज्य महिला आयोग को भेजा, पुलिस दल बनाकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, 'हम संदेशखालि में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।'