फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said BSF trying to scare voters in Bengal's bordering areas in panchayat election rally

Panchayat Poll: ममता बनर्जी ने दुकान पर बनाई चाय; चुनाव प्रचार के दौरान BSF पर लगाया मतदाताओं को डराने का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 03:15 PM IST
सार

ममता बनर्जी सीमावर्ती जिले में एक पंचायत चुनाव रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय है और केंद्र की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
Mamata Banerjee said BSF trying to scare voters in Bengal's bordering areas in panchayat election rally
ममता बनर्जी ने बीएसएफ पर लगाया आरोप। - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस का प्रचार करने निकल पड़ी हैं। इसके तहत वे सोमवार को जलपाईगुड़ी के मालबाजार पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने प्रचार अभियान के तहत एक दुकान पर चाय बनाई। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों को चाय पिलाई भी। इससे पहले ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ‘भगवा खेमे के इशारे’ पर राज्य के सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को डरा रही है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


 

ममता बनर्जी सीमावर्ती जिले में एक पंचायत चुनाव रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय है और केंद्र की इसमें कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि बीएसएफ के कुछ अधिकारी सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं। ये लोग मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। साथ ही वोट न देने के लिए भी कह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बीएसएफ की इन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस को कड़े आदेश दिए गए है। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि डरने की जरूरत नहीं है। निडर होकर चुनाव में भाग लें।


बनर्जी ने पिछले साल बीएसएफ द्वारा ग्रामीणों पर कथित गोलीबारी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि बल ने तब आरोपियों को तस्कर बताया था। उन्होंने कहा कि अगर अब कोई ऐसा मामला सामने आता है तो पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी और आरोपियों को सजा देगी। 


बनर्जी ने कहा कि आठ जुलाई को होने वाले ग्रामीण चुनावों में टीएमसी भाजपा को हरा देगी। इतना ही नहीं केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे और देश में विकासोन्मुख सरकार लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम पंचायतों की देखभाल करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जमीनी स्तर पर कोई भ्रष्टाचार न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed