फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee reply on Center's letter on Agneepath scheme, Why should I give jobs to BJP workers?

Mamata Banerjee: मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी क्यों दूं? अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की चिट्ठी पर ममता की दो टूक

Wed, 29 Jun 2022 12:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Jun 2022 12:19 PM IST
सार

सेना में चार साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को कई राज्यों में नौकरी देने का एलान किया गया है। ऐसे में केंद्र भी लगातार राज्यों से अपील कर रहा है कि वे अपने यहां अग्निवीरों को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
Mamata Banerjee reply on Center's letter on Agneepath scheme, Why should I give jobs to BJP workers?
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : pti

विस्तार

अग्निपथ योजना का विरोध जारी है। विपक्षी दल इस योजना के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने अग्निवीरों को भाजपा कार्यकर्ता बताया है और कहा है कि मैं भाजपा के लोगों को नौकरी क्यों दूं? इससे पहले ममता बनर्जी भाजपा पर अग्निपथ योजना के जरिए सशस्त्र कैडर तैयार करने का आरोप भी लगा चुकी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सेना में चार साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को कई राज्यों में नौकरी देने का एलान किया गया है। ऐसे में केंद्र भी लगातार राज्यों से अपील कर रहा है कि वे अपने यहां अग्निवीरों को प्राथमिकता दें। इसको लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को चिट्ठी भी लिखी है। केंद्र की इसी चिट्ठी पर ममता बनर्जी ने हमला बोला है। 
विज्ञापन


केंद्र की चिट्ठी पर ममता का जवाब
एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, मुझे केंद्र की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें उन्होंने राज्य सरकार से अग्निवीरों को चार साल बाद नौकरी देने की अपील की है। वे चाहते हैं कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दूं। हमें ऐसा क्यों करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, मेरी पहली प्राथमिकता यही है कि प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed