फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee reaction on Khalistani comment on Sikh IPS officer lashes out at bjp

Bengal: सिख पुलिस अफसर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा पर भड़कीं ममता, कहा- यही उसका सांप्रदायिक चेहरा

Wed, 28 Feb 2024 03:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि कई राज्यों में भाजपा उनकी कल्याणकारी योजनाओं की नकल कर रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा का कहना है कि हमने बंगाल के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
mamata banerjee reaction on Khalistani comment on Sikh IPS officer lashes out at bjp
ममता बनर्जी - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले हफ्ते संदेशखाली जाने से रोके जाने पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा एक सिख आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहने वाले मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में भाजपा की आलोचना की है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह भाजपा के असली सांप्रदायिक चेहरे को दर्शाता है।
विज्ञापन


भाजपा पर ममता बनर्जी का निशाना
एक आधिकारिक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब वे (भाजपा) किसी आईपीएस अधिकारी को पगड़ी में देखते हैं तो वे उन्हें खालिस्तानी कहते हैं। यह उनका असली सांप्रदायिक चेहरा है।"
विज्ञापन


पिछले हफ्ते संदेशखाली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह ने दावा किया था कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ चल रहे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें खालिस्तानी कहा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा, "मैं अपनी ड्यूटी कर रहा हूं। आप मेरे धर्म को क्यों निशाना बना रहे हैं।" पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहे जाने के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने कोलकाता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय और आसनसोल में उसके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर शुभेंदु अधिकारी के साथ वहां मौजूद भाजपा के अन्य नेता अग्निमित्र पॉल ने अधिकारी पर सही से काम नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा नेता द्वारा अधिकारी को खालिस्तानी कहने के दावों को भी खारिज कर दिया था। 


भाजपा पर लगाया योजनाओं की नकल करने का आरोप
ममता बनर्जी ने इसी के साथ दावा किया कि कई राज्यों में भाजपा उनकी कल्याणकारी योजनाओं की नकल कर रही है। उन्होंने इसपर कहा, "भाजपा कहती है कि हमने बंगाल के विकास के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन तथ्य यह है कि कई राज्यों में भाजपा हमारी योजनाओं की नकल कर रही है।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed