{"_id":"69ee4400081a4b4aa9045aa7","slug":"mamata-banerjee-rally-kolkata-pahalgam-attack-security-forces-bengal-elections-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का मोदी सरकार पर तंज: 'बंगाल चुनाव के लिए आ गईं बख्तरबंद गाड़ियां, फिर क्यों नहीं रोक पाए पहलगाम हमला'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का मोदी सरकार पर तंज: 'बंगाल चुनाव के लिए आ गईं बख्तरबंद गाड़ियां, फिर क्यों नहीं रोक पाए पहलगाम हमला'
Sun, 26 Apr 2026 10:31 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:31 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों और बख्तरबंद गाड़ियों की तैनाती को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सुरक्षा बलों के इस्तेमाल को लेकर पहलगाम हमले का संदर्भ देते हुए भाजपा पर हमला बोला। इस दौरान सीएम 'दीदी' ने महिलाओं से मतदान केंद्रों की सुरक्षा करने की अपील भी की। बंगाल की मुख्यमंत्री ने और क्या-क्या कहा? खबर में जानिए...
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
- फोटो : @अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। रविवार को 'दीदी' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह के कहने पर बंगाल चुनाव के लिए बख्तरबंद गाड़ियां आ गईं, लेकिन पाकिस्तान-परस्त आतंकी पहलगाम में घुसकर 26 बेगुनाहों को मार गए, तब ये सुरक्षा कहां थी?
सुरक्षा बलों की तैनाती पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के भविष्य का फैसला भाजपा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिल्ली और पहलगाम की स्थिति सुधारनी चाहिए। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पहलगाम में हमला किया था, तब वहां अतिरिक्त बल क्यों नहीं भेजी गई? वहां सुरक्षा के नाम पर एक पुलिसकर्मी तक मौजूद नहीं था, लेकिन बंगाल चुनाव में हमारे खिलाफ दो लाख पुलिसवाले भेज दिए गए। कश्मीर में सेना की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली बख्तरबंद गाड़ियां भी यहां लाई गई हैं। केंद्रीय बलों और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि चार तारीख के बाद ये लोग वापस चले जाएंगे और तब यहां की जनता और हम ही साथ होंगे। तब हम ही आपको चाय-मिठाई खिलाएंगे और आपके परिवार का ख्याल रखेंगे।
'भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही'
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के बयान पर भी पलटवार किया। पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने कहा था कि बंगाल में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इस पर 'दीदी' ने कहा कि भाजपा केवल अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक खास पार्टी के प्रति वफादार पुलिस अधिकारियों को चुनाव की निगरानी के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bengal 2nd Phase Polls: 'लापरवाही की तो सख्त विभागीय कार्रवाई करेंगे', चुनाव आयोग की पुलिस अफसरों को चेतावनी
महिला मतदाताओं से सीएम 'दीदी' की विशेष अपील
रैली के दौरान ममता ने महिलाओं से मतदान और मतगणना के समय सतर्क रहने की अपील की। ममता ने कहा, 'याद रखें, केंद्रीय बल भी चुनाव आयोग के निर्देश पर काम करेंगे। इसलिए मतदान के बाद दो दिनों तक खाना बनाने की चिंता छोड़कर मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखें।'
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव भाजपा के मार्गदर्शन में हो रहे हैं। मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, तब कांग्रेस और वामपंथी दल चुप थे। ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट जाकर 32 लाख नामों को वापस जुड़वाया। इतना ही नहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ने भाजपा पर झुग्गियों में पैसे बांटने और वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने की योजना बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन