'निकालेंगे रास्ता..': बंगाल में अकेले लड़ने के ममता के एलान पर आई विपक्ष की प्रतिक्रिया, जानें कौन-क्या बोला
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में एकेले चुनाव लड़ेगी। इस बड़े सियासी फैसले पर विपक्षी दल भाजपा समेत कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भाजपा ममता को हताश बता रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी किसी समझौते के मूड में नहीं दिख रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?
INDIA गठबंधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'बंगाल में तृणमूल कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, सत्ता में है... इसलिए उनके लिए सीटों का बंटवारा थोड़ा उलझा हुआ रहेगा लेकिन छोटे-मोटे जो भी मनमुटाव होंगे वो हल कर दिए जाएंगे क्योंकि मोटे तौर पर चाहें राहुल गांधी हों या ममता बनर्जी हों, दोनों ही INDIA गठबंधन की कामयाबी के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
भाजपा प्रवक्ता पूनावाला क्या बोले?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी इस तथाकथित न्याय यात्रा में हिंसा को भड़का रहे हैं... कुछ दिन पहले वो वीडियो भी सामने आया जिसमें राहुल गांधी कहते हैं कि अपने CRPF के जवानों को समझा दो, तमाशा ना करें। इस प्रकार की भाषा और इस प्रकार का रवैया दिखाता है कि कानून-व्यवस्था की देख रेख करने वाले सुरक्षा कर्मियों के प्रति राहुल गांधी और कांग्रेस के मन में कोई सम्मान नहीं है।
ममता के फैसले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयान
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं बुलाए जाने के ममता के आरोप पर रमेश ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी दलों से बात की है और उनसे संपर्क में हैं। ममता को भी न्याय यात्रा में आने का न्योता भेजा गया है। हम उनसे बात कर के बीच का रास्ता निकालेंगे।
राजद ने कहा- वेट एंड वॉच; खास परिस्थितियों में दिया गया बयान?
विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरों को जानिए
गौरतलब है कि 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) में शामिल प्रमुख दलों में कांग्रेस के अलावा तमिलनाडु में सत्तारुढ़- डीएमके, पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने वाली सीएम ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख हैं। इनके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) भी गठबंधन में शामिल है। महाराष्ट्र की पार्टी- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) भी गठबंधन में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार चला चुके पूर्व CM अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) भी इस विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा हैं।
जगजाहिर है कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और CM ममता बनर्जी का टकराव
VIDEO | “We will not contest the elections at the mercy of Mamata Banerjee. Congress knows how to contest elections on its own, and the two seats we have won (in 2019 Lok Sabha polls in West Bengal) were by defeating Mamata and BJP. Mamta is an opportunist; she herself came to… pic.twitter.com/LjWoVGgY35
— Press Trust of India (@PTI_News) January 23, 2024
ममता के एलान पर आदित्य ठाकरे बोले- बंगाल में शेरनी जैसी लड़ाई, गठबंधन में रहना जरूरी
NCP को भरोसा- गठबंधन को कोई नुकसान नहीं; हर राज्य में अलग मॉडल पर लड़ाई
#WATCH | On Mamata Banerjee's statement, NCP working president Supriya Sule says "She is our didi and we love and respect her. The alliance (INDIA) is united and we will all fight together. There will be no loss to the alliance. The model in every state will be different. There… pic.twitter.com/p0sf20eGYD
— ANI (@ANI) January 24, 2024
कांग्रेस पार्टी के रवैये पर भड़के भाजपा नेता; कर्नाटक के आर अशोक ने कही यह बात
#WATCH | On TMC chairperson Mamata Banerjee saying "Will fight alone" during Lok Sabha polls in Bengal, Karnataka BJP leader R Ashok says, " I welcome Mamata Banerjee's stand. Congress is a 'nalayak' party..." pic.twitter.com/6UlurOk2fI
— ANI (@ANI) January 24, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया स्वार्थी और अवसरवादी गठबंधन
#WATCH | Delhi: On Mamata Banerjee's statement, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "This had to happen...When there is a selfish, opportunistic alliance (INDIA)...then such things happen." pic.twitter.com/UHwtJ5q2jS
— ANI (@ANI) January 24, 2024