{"_id":"61faba54d050013865732836","slug":"mamata-banerjee-appealed-all-regional-parties-to-come-together-to-defeat-bjp-in-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता की अपील, 2024 में भाजपा को हराने के लिए साथ आएं सभी क्षेत्रीय दल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता की अपील, 2024 में भाजपा को हराने के लिए साथ आएं सभी क्षेत्रीय दल
Wed, 02 Feb 2022 10:37 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:37 PM IST
सार
ममता बुधवार को निर्विरोध रूप से तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय दलों को मिलकर 2024 में भाजपा को हराना चाहिए।
विज्ञापन
Mamta Banerjee
- फोटो : PTI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर घमंडी होने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने साल 2024 में भाजपा को शिकस्त देने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों से साथ आने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर मेघालय और चंडीगढ़ चुनाव में भाजपा की मदद करने का भी आरोप लगाया। ममता का यह बयान कांग्रेस द्वारा आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में गठबंधन से मना करने के बाद आया है।
विज्ञापन
ममता बुधवार को निर्विरोध रूप से तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय दलों को मिलकर 2024 में भाजपा को हराना चाहिए। जब तृणमूल बंगाल में सीपीआईएम को हरा सकती है, तो भाजपा को भी राष्ट्रीय स्तर पर हराया जा सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर बरसी ममता
ममता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम भाजपा विरोधी सभी पार्टियों को एक मंच पर लाना चाहते हैं। लेकिन कोई अपने घंमंड के कारण अगर पीछे बैठा रहना चाहता है, तो हम इसके आरोपी नहीं हैं। हमारी पार्टी जरूरत पड़ने पर भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ने को तैयार है। अगर कांग्रेस उत्तर प्रदेश से और भाजपा गुजरात से निकल कर राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है तो तृणमूल भी ऐसा कर सकती है।
विज्ञापन
अधीर रंजन ने दिया जवाब
ममता बनर्जी के आरोपों पर जवाब देते हुए कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी भाजपा की सबसे बड़ी एजेंट हैं। वह सही हैं, तृणमूल को अकेले ही लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि उनके साथ कोई भी हाथ नहीं मिलाएगा। दिल्ली में सभी राजनीतिक दल जानते है कि तृणमूल पार्टी भाजपा की सबसे बड़ी एजेंट है।
राष्ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी को समन
मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने मुंबई दौरे के दौरान राष्ट्रगान के अपमान के आरोप पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समन जारी कर दो मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।
बीते वर्ष दिसंबर में ममता बनर्जी दौरे पर आई थीं। अदालत ने कहा कि ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उस समय वे आधिकारिक दौरे पर नहीं थीं। इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही आगे बढ़ाने में कोई बाधा नहीं है।
मुंबई के भाजपा महासचिव विवेकानंद गुप्ता ने मझगांव में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि ममता ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने अदालत से प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या साक्ष्य, शिकायतकर्ता के सत्यापित बयान, डीवीडी वीडियो क्लिप और यू-ट्यूब लिंक की वीडियो क्लिप से पता चलता है कि उन्होंने राष्ट्रगान गाया और अचानक रुककर मंच से चली गईं। ममता ने इस दौरे में शिवसेना और एनसीपी के नेताओं से मुलाकात की थी।