फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee a symbol of honesty Bengal minister

West Bengal: ममता के मंत्री बोले- TMC सुप्रीमो ईमानदारी की प्रतीक, उनके पास सभी मुख्यमंत्रियों में कम संपत्ति

Sun, 16 Apr 2023 06:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

मंत्री ने कहा, 'ममता बनर्जी ईमानदारी की प्रतीक हैं अगर किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो यह उसकी गलती है, ममता बनर्जी की नहीं। एडीआर द्वारा चुनावी हलफनामों के हालिया विश्लेषण में पाया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम कुल संपत्ति लगभग 15 लाख रुपये है।'

विज्ञापन
Mamata Banerjee a symbol of honesty Bengal minister
कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो को ईमानदारी की प्रतीक बताते हुए रविवार कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो यह उसकी गलती है, ममता बनर्जी की नहीं। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बनर्जी के पास देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे कम संपत्ति है और वह इस बात का उदाहरण है कि किसी राज्य के शीर्ष पर होने के बावजूद कोई कैसे सादा जीवन जी सकता है। 

विज्ञापन

 

भाजपा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित करने के दो दिन बाद बीरभूम जिले के उसी इलाके में जनसभा आयोजित की गई थी। हकीम ने कहा, 'ममता बनर्जी ईमानदारी की प्रतीक हैं अगर किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो यह उसकी गलती है, ममता बनर्जी की नहीं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा चुनावी हलफनामों के हालिया विश्लेषण में पाया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम कुल संपत्ति लगभग 15 लाख रुपये है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के एक वर्ग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बनर्जी के खिलाफ अपने हमले तेज कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा, हमारी नेता ममता बनर्जी आधे-पक्के मकान में रहती हैं और सरकारी खजाने से किसी भी तरह के भत्ते का दावा भी नहीं करती हैं।

और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed