Congress: मल्लिकार्जुन खरगे का PM Modi को पत्र, देशभर में कराई जाए जाति आधारित जनगणना
जयराम रमेश ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा जितनी आबादी उतना हक। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एक खास मांग की है। उन्होंने देशभर में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की है।
2021 की दशकीय जनगणना
खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा कि सााल 2021 में नियमित दस वर्षीय जनगणना की जानी थी लेकिन यह नहीं हो पाई है। हम मांग करते हैं कि इसे तत्काल किया जाए और व्यापक जाति जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाए। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे आशंका है कि जातिगत जनगणना के अभाव में सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों के लिए डेटा अधूरा है।
2021 में नियमित दस वर्षीय जनगणना की जानी थी लेकिन यह नहीं हो पाई है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 17, 2023
हम मांग करते हैं कि इसे तत्काल किया जाए और व्यापक जाति जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाए।
मुझे आशंका है कि जातिगत जनगणना के अभाव में सामाजिक न्याय के कार्यक्रमों के लिए डेटा अधूरा है।
PM को मेरा पत्र - pic.twitter.com/f8iX9miSKr
जितनी आबादी, उतना हक
इस पत्र को जयराम रमेश ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा जितनी आबादी उतना हक। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि 2021 की दशकीय जनगणना जल्द से जल्द कराई जाए। साथ ही जाति जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाए जाने की मांग की है। रमेश ने कहा कि इससे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
Jitni aabadi, utna haq!
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 17, 2023
Congress President @kharge-ji has written to PM demanding that the decennial Census that should have been conducted in 2021 be done right-away, and a Caste Census be made its integral part. This will put social justice & empowerment on a firmer footing. pic.twitter.com/vM7cXzLCel
पत्र में और क्या कुछ
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से कहा कि कांग्रेस पार्टी और अपने नेताओं की ओर से मैं एक बार फिर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए पत्र लिख रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे सहयोगियों और मैंने खुद कई बार इस मांग को दोनों सदनों में उठाया है। साथ ही कई दूसरे विपक्षी नेता भी इसकी मांग कर चुके हैं।