फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge said Poor man like me could have successful, long career because of Cong

Mallikarjun Kharge: मेरे जैसा गरीब आदमी कांग्रेस की वजह से सफल, खरगे ने अपनी पार्टी के बारे में कही बड़ी बात

Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
सार

तेलंगाना के मनचेरियल में शुक्रवार रात 'जय भारत सत्याग्रह सभा' को संबोधित करने वाले खरगे ने कहा कि अगर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी ने उनके जैसे 'गरीब आदमी' को प्रोत्साहित नहीं किया होता तो वह सांसद नहीं होते।
 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge said Poor man like me could have successful, long career because of Cong
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की वजह से ही उनके जैसा विनम्र पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति लंबा राजनीतिक करियर बना सका और विधायक और सांसद बना। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया जो एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


तेलंगाना के मनचेरियल में शुक्रवार रात 'जय भारत सत्याग्रह सभा' को संबोधित करने वाले खरगे ने कहा कि अगर इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी ने उनके जैसे 'गरीब आदमी' को प्रोत्साहित नहीं किया होता तो वह सांसद नहीं होते।
विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को नोटिस दिया गया और 2019 के मानहानि मामले में उनकी सजा के 24 घंटे के भीतर लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया, गुजरात के एक भाजपा सांसद को एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बावजूद अयोग्य नहीं ठहराया गया। खरगे ने हालांकि गुजरात के सांसद का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रमुख ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर करने और वादे के मुताबिक करोड़ों नौकरियां पैदा नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने तेलंगाना में बीआरएस सरकार पर भी निशाना साधा और उस पर दलितों को तीन एकड़ जमीन उपलब्ध कराने समेत अपने वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

लोग अंबेडकर को भूल रहे हैं
डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती पर उनके योगदान की सराहना करते हुए खरगे ने कहा कि यह संविधान निर्माता की वजह से है कि दलितों और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। खरगे ने कहा कि आज, कुछ लोग अंबेडकर को भूल रहे हैं, जबकि वे दलितों का नाम लेते हैं। कोई अंबेडकर की मूर्ति बनाता है जो 15 फुट ऊँची है, कोई 20 फुट ऊँची मूर्ति बनाता है, कोई 125 फुट ऊँची मूर्ति बनाता है, लेकिन कोई भी गरीबों के लिए काम नहीं करता है।

लोगों के प्रमाण पत्र की परवाह करते
केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष से किसी भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। भाजपा पर जनता का विश्वास है और लोगों के प्रमाण पत्र की परवाह करते है। 

उन्होंने कहा कि, विपक्षी नेता कहते है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि संविधान को कोई खतरा नहीं है। लेकिन विपक्षी दलों को पहचान का खतरा है। ये पार्टियां वंशवादी और भ्रष्ट हैं, इन्होंने देश के गरीबों का पैसा लूटा है। आज उनकी पहचान संकट में है, इसलिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। हमें विपक्षी नेताओं के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। हम देश के गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, और देश के 130 करोड़ लोगों के प्रमाण पत्र की चिंता है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि सरकार भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान के दायरे में चला रहे हैं, हम गरीबों की सेवा करते हैं। शहरों एवं गांवों में बुनियादी ढांचा और देश में निवेश लाना चाहते हैं। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, और सरकार वंशवादी राजनीति या भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, विपक्षी दलों द्वारा एक साथ आने के सभी प्रयासों के बावजूद, मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। अगर इन वंशवादी और भ्रष्ट पार्टियों के हाथों में देश आया तो यह देश बर्बाद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed