फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge called bjp and rss blood sucker of humanity in Congress Plenary Session

कांग्रेस अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP-RSS को बताया इंसानियत का लहू पीने वाला

Sat, 17 Mar 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge called bjp and rss blood sucker of humanity in Congress Plenary Session
मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के 84वें अधिवेशन के दूसरे दिन देशभर से करीब 12 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। इससे पहले राहुल ने ट्वीट करके बताया था कि वह इस अधिवेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। अधिवेशन में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही है लेकिन हमें देश को जोड़ने का काम करना है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग तोड़ने का काम कर रहे हैं देश की जनता ही उन्हें इसका जवाब देगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने एक शायरी के जरिए मोदी सरकार पर ना केवल हमला किया बल्कि आरएसएस-भाजपा को लोगों का खून पीने वाला तक बताया। खड़गे ने कहा- तिमिर को रोशनी कहते हुए अच्छा नहीं लगता, मुझे गम को खुशी कहते हुए अच्छा नहीं लगता। लहू इंसानियत का जो दिन-रात पीते हैं, आरएसएस-बीजेपी के लोग उनको इंसान कहते हुए मुझे अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन


खड़गे ने कहा- आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से हम एक बार फिर कर्नाटक को जीत लेंगे। हमें आपकी मदद की जरूरत है। जिस तरह भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता हर दरवाजे पर जा रहे हैं, ठीक उसी तरह आप भी करें और कर्नाटक में हमारी मदद करें। आज पूरे दिन कांग्रेस का अधिवेशन चलेगा। जिसमें बहुत से नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके जरिए अगले साल यानी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसके लिए सटीक रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed