फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives Foreign Minister Abdulla Khalil says India's security our security

बदले सुर: आर्थिक सहायता के लिए मालदीव के विदेश मंत्री ने भारत का जताया आभार, हिंद महासागर को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 05 Jan 2025 05:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 05:33 AM IST
सार

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Maldives Foreign Minister Abdulla Khalil says India's security our security
एस जयशंकर के साथ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलीला - फोटो : X/@DrSJaishankar

विस्तार

मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद शुरुआत में चीन से करीबी दिखाने और भारत के खिलाफ जहर उगलने के बाद मालदीव ने अब  यू-टर्न ले लिया है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


खलील विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए भारत आए हैं। उन्होंने कहा, हम भारत के साथ रिश्तों को हमेशा पहले रखते हैं। खलील ने संकट के समय मालदीव को आर्थिक सहायता देने के लिए भारत का आभार भी जताया। अब्दुल्ला का यह बयान दोनों देशों के सकारात्मक होते संबंधों को दर्शाता है। खलील 2025 में भारत आने वाले किसी भी देश के पहले विदेश मंत्री हैं। मालदीव की विकास परियोजनाओं में भारतीय मदद का उल्लेख करते हुए खलील ने कहा, क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब भारत इसका नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी की यात्रा से खुशी होगी

हम चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी मालदीव की यात्रा करें। उनका स्वागत कर हमें बहुत खुशी होगी। दरअसल, हम भारत को अपने दिल के बहुत करीब रखते हैं और यकीन है कि भारत भी हमें ऐसे ही देखता होगा। हमारा रिश्ता आपसी सम्मान व विश्वास पर आधारित है। हमेशा से हमारी नीति भारत प्रथम की रही है और हम इसको लेकर प्रतिबद्ध हैं। -अब्दुल्ला खलील, विदेश मंत्री, मालदीव

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की कीमत पर चीन से संबंध नहीं
चीन के साथ मालदीव के संबंधों व चीनी पोत के ठहराव को लेकर खलील ने कहा, भारत से हमारे ऐतिहासिक संबंध हैं। संकट के समय मालदीव को सबसे पहले भारत ने मदद की। इसलिए चीन या किसी भी अन्य देश से हमारा संबंध भारत के साथ संबंधों की कीमत पर नहीं होगा। हम भारत के साथ रिश्तों पर कभी समझौता नहीं करेंगे।


इंडिया आउट आंदोलन से संबंध नहीं
मालदीव से भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए गए आंदोलन पर खलील ने कहा, इससे मौजूदा सरकार का कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed