{"_id":"65bafcf0baca0c5885020d19","slug":"malda-adhir-claimed-to-attack-rahul-gandhi-congress-rejected-it-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अधीर रंजन चौधरी ने किया बंगाल में राहुल गांधी पर हमले का दावा, कांग्रेस ने ही किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अधीर रंजन चौधरी ने किया बंगाल में राहुल गांधी पर हमले का दावा, कांग्रेस ने ही किया खारिज
Thu, 01 Feb 2024 07:37 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मालदा
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:37 AM IST
सार
सीएम ममता ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी ली है। यह घटनाक्रम बिहार के कटिहार का है। बंगाल का नहीं, राहुल टूटे शीशे के साथ बंगाल में दाखिल हुए। ममता ने कहा कि इसके पीछे भाजपा और नीतीश कुमार की जदयू का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के काफिले पर हमले को लेकर दिनभर सियासत गरमाई रही। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दोपहर में कहा कि मालदा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने राहुल की कार पर पत्थर फेंके थे, जिससे शीशा टूट गया था। उन्होंने टीएमसी पर हमले के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने यू-टर्न ले लिया। स्पष्ट किया कि मालदा जिले में एक महिला के वाहन के सामने आ जाने के कारण अचानक ब्रेक लगने से राहुल गांधी की कार का पिछला शीशा टूट गया। इस मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमला पड़ोसी राज्य बिहार के कटिहार इलाके में हुआ। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल से मिलने के लिए भारी भीड़ आई थी।
विज्ञापन
ममता बोलीं-भाजपा और नीतीश कुमार का हाथ
सीएम ममता ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी ली है। यह घटनाक्रम बिहार के कटिहार का है। बंगाल का नहीं, राहुल टूटे शीशे के साथ बंगाल में दाखिल हुए। ममता ने कहा कि इसके पीछे भाजपा और नीतीश कुमार की जदयू का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन