{"_id":"5b3eb8b44f1c1b10278b4b52","slug":"malaysia-reviewing-extradition-request-for-zakir-naik","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर तेजी से काम कर रहा मलयेशिया, जल्द लाया जाएगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर तेजी से काम कर रहा मलयेशिया, जल्द लाया जाएगा भारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jul 2018 06:02 AM IST
विज्ञापन
भारत का कहना है कि मलयेशिया विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण संबंधी उसके आग्रह पर सक्रियता से विचार कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘इस स्तर पर हमारे आग्रह पर मलयेशिया सक्रियता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में कुआलालंपुर में हमारे उच्चायुक्त मलयेशियाई प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।’ मालूम हो कि जनवरी में विदेश मंत्रालय ने जाकिर नाइक को भारत भेजने के लिए औपचारिक आग्रह किया था। जाकिर पर कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण के जरिये युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
मलयेशिया की भारत के साथ प्रत्यर्पण संधि है। इससे पहले मलयेशिया की तरफ से जाकिर को भारत भेजे जाने की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों के बाद जाकिर ने स्पष्ट किया था कि जब तक वह भारत में अनुचित रूप से मुकदमा चलाए जाने से संतुष्ट नहीं होगा, भारत नहीं लौटेगा।
विज्ञापन