{"_id":"5a8ef5454f1c1b9b248b6788","slug":"making-money-from-pocket-of-common-people-scam-compensation-minus-pf","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM ममता बोलीं- आम लोगों की जेब से पैसा निकालकर कर रहे हैं घोटाले की भरपाई, घटा PF का ब्याज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CM ममता बोलीं- आम लोगों की जेब से पैसा निकालकर कर रहे हैं घोटाले की भरपाई, घटा PF का ब्याज
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भविष्य निधि की ब्याज में कमी पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का नतीजा है और इसकी वजह से कामकाजी लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उत्तर दिनाजपुर जिले की एक रैली में उन्होंने कहा कि बैंक घोटाले की 11,400 करोड़ की रकम की भरपाई के लिए आम लोगों की जेब से पैसे निकाले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के समय वर्ष 2014 में ब्याज दर 8.82 फीसदी थी जो अब घट कर 8.55 फीसदी तक पहुंच गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जब भी सार्वजनिक धन की लूट होती है, उसकी भरपाई के लिए लोगों की जेब से पैसे निकाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पीएफ की ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती से आम लोगों को भारी नुकसान सहना पड़ेगा।

केंद्र सरकार ने पीएफ के अलावा लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों में भारी कटौती कर दी है
PNB Scam
ममता ने कहा कि किसानों और आम लोगों की जेब से पैसे निकाल कर उनको गरीब बनाना ही भाजपा की नीति है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व लघु बचत योजनाओं में ब्याज दर में कमी की वजह से अपनी जीवन भर की कमाई बैंकों में रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएफ के अलावा लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों में भारी कटौती कर दी है। अब तो लोगों को यह भी नहीं पता कि बैंकों में जमा उनके पैसे वापस भी मिलेंगे या नहीं।
तृणमूल प्रमुख ने दावा किया कि मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल में लोगों को सामाजिक या आर्थिक सुरक्षा नहीं है। भाजपा अच्छे दिनों का नारा दे रही है। लेकिन लोगों यह नारा लोगों के लिए बुरा साबित हुआ है। अच्छे दिन तो सिर्फ भाजपा के ही आए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा हिंदुओं व मुसलमानों के बीच खाई बढ़ाने में जुट जाती है और चुनावों के बाद वह ब्याज दर में कटौती करने लगती है।