फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Make Marathi a voluntary language in UP schools, Kripashankar Singh demands from CM Yogi

Jobs in Maharashtra: यूपी के स्कूलों में मराठी को स्वैच्छिक भाषा बनाएं, भाजपा नेता ने की सीएम योगी से मांग

Wed, 08 Jun 2022 09:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Jun 2022 09:47 AM IST
सार

कृपाशंकर सिंह मूल रूप से यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। वे 2004 में महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Make Marathi a voluntary language in UP schools, Kripashankar Singh demands from CM Yogi
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने यूपी के सेकंडरी व हायर सेकंडरी स्कूलों में मराठी को स्वैच्छिक भाषा के विकल्प के रूप में रखने की मांग की है। 
विज्ञापन

भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा कि यदि मराठी यूपी की स्वैच्छिक भाषा होगी तो यूपी के विद्यार्थियों को महाराष्ट्र में बेहतर रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सिंह मूल रूप से यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। वे 2004 में महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का समर्थन करते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद वे 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के सफाए के बड़े प्रयास किए थे। उन्होंने मराठी संस्कृति को अपना लिया है। वे फर्राटे से मराठी बोलते हैं और उनका मानना है कि जो भी मुंबई आता है उसे मराठी तौर तरीके अपनाने चाहिए। अच्छी मराठी बोलने के कारण सिंह मराठी भाषियों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे मुंबई में उत्तर भारतीयों का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उत्तर भारतीय समाज में सिंह गहरी पैठ रखते हैं। कांग्रेस ने पहली बार उन्हें विधान परिषद में भेजा। उसके बाद उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ाया। वे कलिना विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस विधायक चुने गए। वे दिवंगत सीएम विलासराव देशमुख के बेहद करीबी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed